ePaper

लोहरदगा लोकसभा सीट पर जीत के बाद सुदर्शन भगत ने निकाला विजय जुलूस

Updated at : 24 May 2019 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा लोकसभा सीट पर जीत के बाद सुदर्शन भगत ने निकाला विजय जुलूस

बेड़ो : लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत के हैट्रिक जीत की खुशी में शुक्रवार को बेड़ो में भाजपा मंडल के तत्वावधान में विधायक गंगोत्री कुजूर के नेतृव में विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस में भाजपा झंडा लहराते भारत माता के जयकारा लगाते अबीर उड़ाते, पटाखा फोड़ते और डिजे के धुन पर […]

विज्ञापन

बेड़ो : लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत के हैट्रिक जीत की खुशी में शुक्रवार को बेड़ो में भाजपा मंडल के तत्वावधान में विधायक गंगोत्री कुजूर के नेतृव में विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस में भाजपा झंडा लहराते भारत माता के जयकारा लगाते अबीर उड़ाते, पटाखा फोड़ते और डिजे के धुन पर झुमते कार्यकर्त्ता चल रहे थे. जुलूस भाजपा कार्यालय से गुमला रोड, महावीर चौक, बाजार टांड़, देवी मंडप होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा.

साथ ही एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाते हुए जीत की शुभकामनाएं दी. मौके पर स्थानीय विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि यह जनता की जीत है. जो मोदी जी पर विश्वास जताया और हमे प्रचंड बहुमत मिली. साथ ही यहां की जनता को हार्दिक बधाई दी.

मौके पर राजीव रंजन, बाणी कुमार राय, लाल संजय, रामचंद्र गोप, बसंती देवी, हरिचरण महतो, आनंद साहू, सत्य प्रकाश, बलराम सिंह, अनिल उरांव, आदित्य साहु, सुदर्शन महतो, नकुल राम महथा, राजेश साहु, गोपाल महतो, राजेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola