ePaper

लोहरदगा में फिर पत्थर से कूच-कूचकर अधेड़ की हत्या

Updated at : 17 May 2019 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में फिर पत्थर से कूच-कूचकर अधेड़ की हत्या

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में फिर एक व्यक्ति की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान अलीहार यादव (45) के रूप में हुई है. उसका शव कारी टोली रेलवे ब्रिज के समीप एक कलवर्ट पुलिया में मिला है. बताया जाता है कि शव को छिपाने के मकसद से पुलिया के नीचे […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में फिर एक व्यक्ति की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान अलीहार यादव (45) के रूप में हुई है. उसका शव कारी टोली रेलवे ब्रिज के समीप एक कलवर्ट पुलिया में मिला है.

बताया जाता है कि शव को छिपाने के मकसद से पुलिया के नीचे पानी में फेंक दिया गया होगा. शुक्रवार सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो उन्होंने लोहरदगा थाना को सूचना दी. थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये.

मृतक अलीहार यादव (पिता का नाम स्वर्गीय मोहन यादव) हेसल कारी टोली का रहने वाला है. इस तरह से हत्या की सूचना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर हॉस्पिटल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola