लातेहार के युवक ने लोहरदगा में लगायी फांसी

किस्को (लोहरदगा) : लातेहार के रहने वाले एक युवक ने लोहरदगा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मानसिक रूप से बीमार राजू राम किस्को प्रखंड स्थित होंदगा गांव आया था. गांव में उसकी ससुराल है. यहीं उसने फांसी लगा ली. रविवार देर रात लातेहार थाना क्षेत्र के रहने वाले कारू राम का बेटा राजू खाना […]
किस्को (लोहरदगा) : लातेहार के रहने वाले एक युवक ने लोहरदगा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मानसिक रूप से बीमार राजू राम किस्को प्रखंड स्थित होंदगा गांव आया था. गांव में उसकी ससुराल है. यहीं उसने फांसी लगा ली.
रविवार देर रात लातेहार थाना क्षेत्र के रहने वाले कारू राम का बेटा राजू खाना खाने के बाद सोने चला गया. सुबह लोगों ने देखा कि वह फांसी के फंदे से झूल रहा है. तुरंत किस्को पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, राजू राम मानसिक रूप से विक्षिप्त था. 10 साल से रांची के कांके मेंटल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










