जलापूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं होने पर अनशन की चेतावनी

लोहरदगा : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर शहरी जलापूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और गर्मी चरम पर है. ऐसे समय में नगर परिषद शहरी […]
लोहरदगा : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर शहरी जलापूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और गर्मी चरम पर है. ऐसे समय में नगर परिषद शहरी जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है.
उन्होंने कहा कि लोहरदगा शहर में जलापूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा किया गया है. इसके बावजूद शहर में पेयजल की समस्या का स्थायी निदान नहीं हो पाया है. आखिर क्या कारण है कि लोहरदगा जैसे छोटे शहर में जलापूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




