मतदाता 29 को जरूर मतदान करें : उपायुक्त
Updated at : 26 Apr 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत वॉकथॉन का आयोजन लोहरदगा : स्वीप कार्यक्रम के तहत प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से महिला महाविद्यालय तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया. इस वॉकथॉन का उद्देश्य 12-लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. वॉकथॉन प्लस […]
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम के तहत वॉकथॉन का आयोजन
लोहरदगा : स्वीप कार्यक्रम के तहत प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से महिला महाविद्यालय तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया. इस वॉकथॉन का उद्देश्य 12-लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. वॉकथॉन प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से शुरू होकर पावरगंज चौक, अपर बाजार, मिशन चौक होते हुए महिला महाविद्यालय में समाप्त हुआ.
वॉकथॉन का नेतृत्व करते हुए उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने कहा कि इस वॉकथॉन का उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना है. 29 अप्रैल को मतदान अवश्य करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. सभी लोग मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लें. उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी. वॉकथॉन के अंत में सभी को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी.
वॉकथॉन में शामिल होनेवालों लोगों में सेल्फी प्वाइंट और सि-विजिल एप कटआउट के पास तस्वीर खिंचवाने की होड़ लगी रही. सभी ने अपने पसंदीदा कटआउट में जाकर अपनी तस्वीर खिंचवायी.
मौके पर उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा, अपर समाहर्ता अंजनी कुमार मिश्रा, डीआरडीए निदेशक अखौरी शशांक, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला अवर निबंधक मनोजीत प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव नीरज, उप निर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो, कोषागार पदाधिकारी मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन महावर, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार, भंडरा सीओ महेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, मत्स्य पदाधिकारी क्यूम जमां, बीडीओ सेन्हा सच्चिदानंद महतो, सीओ सेन्हा हरिश्चंद्र मुंडा, बीडीओ पेशरार अजय वर्मा, अविराम बीएड कॉलेज के विद्यार्थी, सखी मंडल के सदस्य, मत्स्य मित्र, कृषि मित्र, जल सहिया सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




