जिला में कहीं भी अफीम की खेती नहीं हो : संदीप कुमार मीणा

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 9:59 PM

विज्ञापन

जिला में कहीं भी अफीम की खेती नहीं हो : संदीप कुमार मीणा

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती न होने पाये. सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें और वरीय अधिकारियों को सूचित करें. शहरी क्षेत्रों में नशापान के हॉट-स्पॉट चिह्नित कर जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये गये. इसके अलावा, एसडीओ और डीइओ को स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर भावी पीढ़ी को नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. प्रतिबंधित दवाओं और पान मसालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर को प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री व भंडारण रोकने के लिए मासिक जांच बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को प्रतिबंधित पान मसालों के खिलाफ नियमित छापेमारी कर आर्थिक दंड लगाने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन को कोटपा अधिनियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट व तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया. बीडीओ, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में नशामुक्त पंचायत और नशामुक्त शहर के तहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश मिला. बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, एसडीओ अमित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोका कुमारी चौधरी, सामान्य शाखा प्रभारी अभिनीत सूरज, ड्रग इंस्पेक्टर, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित सभी सीओ और थाना प्रभारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola