दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइनेज और रंबल स्ट्रिप लगायें

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 9:56 PM

विज्ञापन

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइनेज और रंबल स्ट्रिप लगायें

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा की टीम को दुर्घटना संभावित स्थलों की जांच करने और चिह्नित स्थलों पर सुरक्षा संबंधित साइनेज लगाने का निर्देश एनएच रांची को दिया गया. साथ ही कुड़ू ब्लॉक मोड़ और टाटी चौक पर वाहनों के गति को नियंत्रित करने को लेकर रंबल स्ट्रिप लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देश पर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित करने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी / एसडीपीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, थाना प्रभारी और सड़क सुरक्षा कार्यालय की एक टीम गठित की गयी. हिट एंड रन के मामलों की समीक्षा : हिट एंड रन के मामलों में जिन थानों की ओर से अब तक दस्तावेज प्राप्त नहीं हैं उन थानों को दस्तावेज जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को नगर परिषद क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने पर एवं सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, बिना हेल्मेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग आदि मामलों में नियमित रूप से विभिन्न चौक-चौराहों /पिकेट पर जांच अभियान चलाने व आर्थिक दंड वसूलने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, एसडीओ अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, डीटीओ जया सांखी मुर्मू, खनन पदाधिकारी अबु हुसैन,सभी सीओ, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व सड़क सुरक्षा कार्यालय के प्रबंधक व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola