डालसा ने भीषण गर्मी में राहगीरों और पुलिस जवानों के बीच बांटा ओआरएस व पानी
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 9:51 PM
डालसा ने भीषण गर्मी में राहगीरों और पुलिस जवानों के बीच बांटा ओआरएस व पानी
लोहरदगा़ झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार डालसा ने तप्ती गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचने के उद्देश्य से पानी की बोतल और ओआरएस घोल का वितरण विभिन्न स्थानों पर किया. इस दौरान ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस बल, रिक्शा चालक, स्कूली बच्चे, सब्जी व फल विक्रेता, राहगीर सहित अन्य लोगों के बीच पानी की बोतल और ओआरएस घोल का वितरण किया. डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि वर्तमान में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में लोगों को समय-समय पर पानी और ओआरएस का सेवन करना चाहिए. उन्होंने आमजनों से अपील की कि धूप में बाहर निकलने से बचें और आवश्यकता होने पर सिर ढक कर बाहर जायें. उन्होंने कहा कि डालसा अंतर्गत कार्यरत सभी पीएलवी को अपने कार्य क्षेत्र में विधिक जागरूकता के साथ लोगों को गर्मी से बचाव व लू से बचने को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया गया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार केवल न्यायिक सहायता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय रूप से कार्य करता है. पीएलवी ने भी लोगों को गर्मी को देखते हुए अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की बात कही. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, अनावश्यक धूप में नहीं निकलने, निकलने पर सर पर कपड़ा, टोपी आदि का प्रयोग करने की बात कही. मौके पर पीएलवी रवि कुमार, रोहित कुमार, अजहर अहमद, विकास ठाकुर, देवमणि कुमारी, कलिंदर उरांव, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










