Nalanda News: घरेलू विवाद में विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

Nalanda News: दीपनगर के मघड़ा गांव में घरेलू विवाद में विवाहित की हत्या,सास-ससुर हिरासत में, पति समेत अन्य फरार
Nalanda News: दीपनगर के मघड़ा गांव में घरेलू विवाद में विवाहित की हत्या,सास-ससुर हिरासत में, पति समेत अन्य फरार
Nalanda News: (सुनील कुमार) नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघड़ा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान मघड़ा गांव निवासी टूटू यादव की 26 वर्षीय पत्नी कमला देवी के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.
मायके गई थी कमला, समझौते के नाम पर बुलाया गया वापस
मृतका के भाई ने गुरुवार सुबह बताया कि उनका बहनोई टूटू यादव चेन्नई में मजदूरी का काम करता है. घर में घरेलू विवाद और परिवारिक कलह के कारण उनकी बहन कमला देवी कुछ दिन पहले मायके चली आई थी.
भाई के अनुसार, तीन दिन बाद टूटू यादव का फोन आया और उसने कहा कि कमला को वापस ससुराल भेज दिया जाए, ताकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता कराया जा सके. इसके बाद परिवार वालों ने कमला देवी को उसके ससुराल मघड़ा गांव पहुंचा दिया.
रात में आई मौत की सूचना, पहुंचने पर मिला शव
परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात फोन कर बताया गया कि कमला देवी की पानी में डूबने से मौत हो गई है. सूचना मिलते ही मायके वाले मघड़ा गांव पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने कमला देवी को मृत अवस्था में पड़ा देखा.
मृतका के शरीर की स्थिति देखकर परिजनों को हत्या की आशंका हुई. इसके बाद मामले की सूचना तत्काल दीपनगर थाना पुलिस को दी गई.
सास-ससुर हिरासत में, अन्य परिजन फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले में मृतका के सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.
दीपनगर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.
बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










