किशोर-किशोरियों को आयरन की गोली के फायदे बताये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 1:05 AM
किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूसाड़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयरन गोली खाने के लिए किशोर-किशोरियों को जागरूक किया गया. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में आयरन गोली हर बुधवार को खिलायी जाती है. जिसके तहत सेंटर फॉर कैटलाइजिंग के प्रखंड समन्वयक तारामणि भगत ने स्कूल […]
किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूसाड़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयरन गोली खाने के लिए किशोर-किशोरियों को जागरूक किया गया. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में आयरन गोली हर बुधवार को खिलायी जाती है.
जिसके तहत सेंटर फॉर कैटलाइजिंग के प्रखंड समन्वयक तारामणि भगत ने स्कूल भ्रमण के दौरान स्कूल में उपस्थित किशोर-किशोरियों को आयरन गोली से मिलने वाले फायदे एवं आयरन गोली खाने की सही विधि की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किशोर- किशोरियों में सबसे ज्यादा खून की कमी होती है. जिसे एनीमिया कहा जाता है, जिससे बहुत से लोग ग्रसित हैं इसलिए यह आयरन की गोली उनके लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद साबित होंगे. उन्होंने नोडल शिक्षक से भी कहा कि आयरन गोली बच्चों को नियमित रूप से हर बुधवार को दी जाये. ताकि बच्चे बीमारी से दूर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










