भालू के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 12:48 AM
किस्को : लोहरदगा.किस्को प्रखंड क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. हर तरफ बस लोगों में भालू का खौफ बना हुआ है, कुछ लोगों की गलतियों का सजा बेकसूर लोगों को उठाना पड़ रहा है. लगभग दो महीने में छह लोगों पर भालू ने हमला किया है. इसमें एक कि मौत हो चुकी […]
किस्को : लोहरदगा.किस्को प्रखंड क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. हर तरफ बस लोगों में भालू का खौफ बना हुआ है, कुछ लोगों की गलतियों का सजा बेकसूर लोगों को उठाना पड़ रहा है. लगभग दो महीने में छह लोगों पर भालू ने हमला किया है. इसमें एक कि मौत हो चुकी है. बाकी पांच लोगों को भालू ने घायल किया है.
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को सेमरडीह बिरहोर काॅलोनी के दो लोग जितेंद्र बिरहोर तथा गणेश बिरहोर को भालू ने घायल किया था. 26 मार्च को अंबा टोली निवासी गुफरान अंसारी, बोंडोबार निवासी उषा नागेसिया तथा कोचा निवासी किशन कुमार को भालू ने घायल किया.
19 अप्रैल को भुरशाखाड़ में पाखर निवासी बुधराम नागेसिया को भालू ने मार डाला. महुआ चुनने के लिए जंगलो में लगायी गयी आग तथा जंगलों की अंधाधुंध कटाई से जंगली जानवर गांवों की ओर भाग रहे हैं. जहां उनका सामना गांव के लोगों से हो रहा है. जंगलों में लोगों की बुरी नजर से अब वन जीव भी सुरक्षित नहीं है. सरकार द्वारा जहां एक ओर जंगल बचाने के लिए मुहिम चलायी जाती है, वहीं दूसरी ओर जंगलों का विनाश किया जाता है. जीव-जंतुओं के आशियाने को उजाड़ा जायेगा, तो जंगली जीव-जंतु रहेंगे कहां.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










