ePaper

लोहरदगा में प्राइवेट डॉक्टर की पत्थर से कूचकर हत्या

Updated at : 23 Mar 2019 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में प्राइवेट डॉक्टर की पत्थर से कूचकर हत्या

लोहरदगा : झारखंड की राजधानी से सटे लोहरदगा जिला में एक प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है. शनिवार को लोहरदगा के सदर थाना अंतर्गत भक्सडी कोयल नदी तट के पास स्थित रेलवे गाटर के पास एक शव मिला. शव की पहचान एसपी आवास के बगल में रहने […]

विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड की राजधानी से सटे लोहरदगा जिला में एक प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है. शनिवार को लोहरदगा के सदर थाना अंतर्गत भक्सडी कोयल नदी तट के पास स्थित रेलवे गाटर के पास एक शव मिला.

शव की पहचान एसपी आवास के बगल में रहने वाले निजी प्रैक्टिशनर मलयकांत मुखर्जी के रूप में हुई है. प्रथम दृष्ट्या पत्थर से कूच कर हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मलयकांत मुखर्जी हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था. इसी दौरान रेलवे गाटर के पास शव मिलने की सूचना आयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो शव की पहचान डॉक्टर मुखर्जी के रूप में हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola