लोहरदगा में 302985 मतदाता चुनेंगे सांसद

लोहरदगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के लोकसभा चुनाव-2019 की अधिसूचना के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है. लोकसभा क्षेत्र -12 लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति सीट) में जिले के 72- लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र तथा […]
लोहरदगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के लोकसभा चुनाव-2019 की अधिसूचना के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है. लोकसभा क्षेत्र -12 लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति सीट) में जिले के 72- लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र तथा 69- बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंश सम्मिलित हैं. डीसी ने बताया कि चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के लिए अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी. नामांकन 9 अप्रैल तक किया जा सकता है. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 10 अप्रैल को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




