लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च को, प्रशासन ने कसी कमर

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च को, प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन

लोहरदगा. नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गयी है. आगामी 17 मार्च को समाहरणालय के सभाकक्ष में चुनाव और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न होगी. इसके लिए अपर समाहर्ता (एसी) जितेंद्र मुंडा को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि किस्को बीडीओ व सीओ सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भूमिका में रहेंगे.

निर्वाचन का समय-चक्र : प्रशासनिक अधिसूचना के अनुसार, प्रक्रिया पूर्वाह्न 10.40 बजे से शुरू होगी. नामांकन दोपहर 12.00 से 12.30 बजे तक दाखिल किये जायेंगे. नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) 12.35 से 01.05 बजे तक होगी, इसके बाद 1.40 से 1.55 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है. मुख्य मतदान अपराह्न 2.20 से 3.00 बजे तक चलेगा.

शपथ ग्रहण के साथ संपन्न होगी प्रक्रिया : मतों की गणना अपराह्न 3.05 बजे शुरू होगी और 3.30 बजे परिणाम की घोषणा की जायेगी. नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण अपराह्न 3.45 से 4.00 बजे के बीच संपन्न होगा. इस चुनाव को लेकर स्थानीय पार्षदों के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. शहीद तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि कल, लोहरदगा में दी जायेगी श्रद्धांजलि

लोहरदगा़ छोटानागपुरिया तेली समाज द्वारा आठ मार्च रविवार को शहीद तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शिवदयाल साहू ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola