आलोक साहू ने प्रधानमंत्री से दुबई में फंसे नवदंपति को वापस लाने की मांग की
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Mar 2026 9:16 PM
आलोक साहू ने प्रधानमंत्री से दुबई में फंसे नवदंपति को वापस लाने की मांग की
लोहरदगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर लोहरदगा जिला की बेटी डॉक्टर कंचन बाड़ा तथा उनके पति अतुल उरांव को वापस भारत लाने की मांग की है़ उन्होंने कहा है कि दोनों अपने विवाह के बाद छुट्टी मनाने दुबई गये थे. ईरान के साथ इजरायल, और अमेरिका के बीच शुरू हुए युद्ध के कारण दुबई से आने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है़ इससे दंपति दुबई में फंसे हैं कृपया इन्हें सकुशल वापस भारत लाया जाये.उल्लेखनीय है कि दोनों 27 फरवरी को दुबई घूमने गये थे़ चार मार्च को भारत लौटना था़ खाड़ी देशों में युद्ध होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जिसके कारण ये लोग फंसे हैं. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की नयी प्रखंड समिति गठित, अर्जुन उरांव बने अध्यक्ष
कुड़ू. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की प्रखंड समिति के चुनाव को लेकर शुक्रवार को पड़हा भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नयी प्रखंड समिति का चुनाव संपन्न हुआ. केंद्रीय सचिव जलेश्वर उरांव ने बताया कि नवगठित समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. बैठक में अर्जुन उरांव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा शनिदेव उरांव (उपाध्यक्ष), रूपनारायण उरांव (सचिव), चामू भगत (सह-सचिव), शिबू भगत (कोषाध्यक्ष) और रामदयाल उरांव को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया. धार्मिक कार्यों के लिए खदिश्वर उरांव को पुजारी प्रभारी, राजकिशोर उरांव को मुख्य पुजारी और फलगु उरांव को सह-पुजारी नियुक्त किया गया. मार्गदर्शक एवं सलाहकार सुनील उरांव और जलेश्वर उरांव को बनाया गया. वहीं, जतरी उरांव को महिला भजन मंडली का अध्यक्ष और पार्वती उरांव को सचिव चुना गया. सुखराम व दुबराज भगत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










