प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना के कार्ड का वितरण, 3000 प्रति माह पेंशन

Updated at : 06 Mar 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना के कार्ड का वितरण, 3000 प्रति माह पेंशन

इस योजना में शामिल होने वाले लोगों को कम से कम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का प्रीमियम भुगतान प्रति माह करना होगा लोहरदगा : प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना 2019 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल से किया. इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

इस योजना में शामिल होने वाले लोगों को कम से कम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का प्रीमियम भुगतान प्रति माह करना होगा

लोहरदगा : प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना 2019 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल से किया. इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का प्रसारण तथा जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आर रोनिटा ने लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण किया.
कार्यक्रम में बताया गया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, घरेलू कामगारों, रेहड़ी-पटरी, ठेले वालों और सिर-पीठ पर बोझा ढोने वाले मजदूरों तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यकर्ताओं को तीन हजार रुपए प्रति माह पेंशन सुनिश्चित करनेवाली केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन’ योजना औपचारिक रूप से पांच मार्च से शुरू हो गयी.
इस योजना से असंगठित क्षेत्र के लगभग 42 करोड़ लोगों को लाभ होगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड और बचत/ जन-धन खाते के दस्तावेज के साथ जाना होगा. अधिक जानकारी के लिए केंद्र व राज्य सरकार के श्रम कार्यालयों और प्रज्ञा केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं.
इस योजना में वे सभी लोग शामिल हो सकते हैं जिनकी आय 15 हजार रुपए प्रति माह तक है और 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में हैं. इस योजना में शामिल होने वाले लोगों को कम से कम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का प्रीमियम भुगतान प्रति माह करना होगा. 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 रुपये प्रति माह पेंशन प्राप्त होगी. पेंशन भोगी की मृत्यु पर परिवार को आधी पेंशन देय होगी. कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित अन्य श्रमिक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola