मंत्री केएन त्रिपाठी पांच को लोहरदगा में

Updated at : 25 Jun 2014 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री केएन त्रिपाठी पांच को लोहरदगा में

लोहरदगा : मंत्री केएन त्रिपाठी पांच जून को लोहरदगा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे. साथ ही मनरेगा तथा अन्य विकास योजना का ऑनलाइन शिलान्यास भी करेंगे. मंत्री साढ़े 9 बजे लोहरदगा परिसदन भवन पहुंचेगे और 10 बजे पूर्वाह्न् से 11 बजे पूर्वाह्न् तक जिले के पदाधिकारियों तथा बीडीओ के साथ विकास […]

विज्ञापन

लोहरदगा : मंत्री केएन त्रिपाठी पांच जून को लोहरदगा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे. साथ ही मनरेगा तथा अन्य विकास योजना का ऑनलाइन शिलान्यास भी करेंगे. मंत्री साढ़े 9 बजे लोहरदगा परिसदन भवन पहुंचेगे और 10 बजे पूर्वाह्न् से 11 बजे पूर्वाह्न् तक जिले के पदाधिकारियों तथा बीडीओ के साथ विकास कार्यो की समीक्षात्मक बैठक करेंगे.

11 बजे पूर्वाह्न् से 1 बजे अपराह्न् तक जनता दरबार का आयोजन, इंदिरा आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच चेक आदि का वितरण, श्रमिकों के बीच किट्स का वितरण एवं मनरेगा तथा अन्य विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. एक बजे अपराह्न्से 2 बजे अपराह्न् तक सभी राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. दो बजे अपराह्न् से तीन बजे अपराह्न् तक जिले के पंचायत प्रतिनिधियों का आइकार्ड वितरण करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola