राजकीय कृत मध्य विद्यालय, नवाड़ी पाड़ा में संविधान दिवस मनाया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 6:32 AM
विज्ञापन
लोहरदगा : राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा में संविधान दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर भारतीय संविधान से संबंधित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण राम ने बताया कि जब हमारा देश आजाद हुआ तब अपने देश का […]
विज्ञापन
लोहरदगा : राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा में संविधान दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर भारतीय संविधान से संबंधित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण राम ने बताया कि जब हमारा देश आजाद हुआ तब अपने देश का अपना कानून बने, यह बहुत बड़ी चुनौती थी.
तब संविधान निर्माण समिति का गठन किया गया. इस समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अांबेडकर ने अथक प्रयास कर 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन में 26 जनवरी 1949 ई को संविधान तैयार किया और दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 ई को संविधान लागू किया गया. विद्यालय परिवार ने संविधान का प्रस्तावना हम भारत के लोग का सामूहिक पाठ किया एवं बच्चों द्वारा तैयार रंगोली में दीपक जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाकर संविधान का पालन करने की शपथ ली.
विभिन्न प्रतियोगिताओं के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्णा महतो, द्वितीय स्थान अजीत उरांव, तृतीय स्थान विशाल कुमार महतो, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकेत कुमार, द्वितीय स्थान पंकज बैठा, तृतीय स्थान अमन उरांव, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुपा कुमारी, अनिला उरांव, एवं प्रीति कुमारी द्वितीय स्थान रंजीता कुल्लू, अनु कुमारी, जूही कुमारी तृतीय स्थान दीपिका कुमारी, जयंती कुमारी, प्रीति कुमारी एवं रूपा कुमारी एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजीत उरांव, द्वितीय स्थान रोशन साहू, तृतीय स्थान विशाल कुमार महतो को मिला. कार्यक्रम का संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम, शिक्षक प्रदीप कुमार, निर्मला मिश्रा, नेमहन्ति मिंज, अजय कुमार, माता समिति के सुमन देवी, पुष्प देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










