धर्म के नाम पर लड़ा रही है भाजपा, ग्रामीणों ने समस्याओं से कराया अवगत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सतगांवा : राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. अंगार में ग्रामीणों ने उन्हें गांव की मूलभूत समस्या बिजली, पानी, नाली, सड़क आदि की समस्या से अवगत कराया. अन्नपूर्णा देवी समयडीह में सड़क की जर्जर स्थिति से भी अवगत हुई. उन्होंने लोगों को समस्या […]
विज्ञापन
सतगांवा : राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. अंगार में ग्रामीणों ने उन्हें गांव की मूलभूत समस्या बिजली, पानी, नाली, सड़क आदि की समस्या से अवगत कराया. अन्नपूर्णा देवी समयडीह में सड़क की जर्जर स्थिति से भी अवगत हुई. उन्होंने लोगों को समस्या का निबटारा करने का आश्वासन दिया.
वहीं अंबाबाद पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री ने बैठक की. इसमें राजद से अलग हुए दशरथ प्रसाद यादव दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पुनः राजद में शामिल हुए. अन्नपूर्णा देवी ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज सरकार सिर्फ वादे में सिमटती नजर आ रही है. भाजपा ने काला धन वापस लाने का वादा किया था, पर नोट बंदी लाकर आम लोगों को परेशान कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया.
आज पेट्रोल और डीजल का दाम आसमान छू रहा है. महंगाई चरम सीमा पर है. किसानों की स्थिति खराब है और सरकार बड़े लोगों का कर्ज माफ कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है, इससे कार्यकर्ताओं को सचेत रहने की जरूरत है. बैठक समाप्ति के बाद पूर्व मंत्री झांझीडीह, घुडमुडीहा पहुंची व ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुई. खुट्टा में हैंडीकैप सेवा समिति के सचिव आशीष कुमार व सदस्यों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा दो माह का राशन गबन करने का आरोप लगाया.
पूर्व मंत्री ने नावाडीह पंचायत भवन में भी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, प्रखंड युवा अध्यक्ष विनोद यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सुषमा देवी, मुखिया मो यूनुस अली, मथुरा प्रसाद यादव, नंदलाल प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि नरेश प्रसाद यादव, धीरज सिंह, कारू सिंह, दुर्गा राय, प्रदीप यादव, विनोद यादव, राजेश यादव, सीताराम राय, विजय प्र. यादव, विक्रम प्रसाद यादव, प्रमोद प्रसाद यादव, अनिल प्रसाद, महेश कुमार, मो गुलाम, मो जलील, सत्येंद्र प्रसाद, रंजीत यादव, श्रीकांत यादव, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










