लोहरदगा : दो नाबालिग से गैंगरेप मामले में 11 गिरफ्तार
Updated at : 20 Aug 2018 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के हिरही हर्राटोली में बीते 16 अगस्त को दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप करनेवाले सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी आशीष कुमार महली ने बताया कि घटना के दिन दो नाबालिग लड़कियां पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकली थी. हिरही रेलवे […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के हिरही हर्राटोली में बीते 16 अगस्त को दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप करनेवाले सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी आशीष कुमार महली ने बताया कि घटना के दिन दो नाबालिग लड़कियां पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकली थी. हिरही रेलवे पुल के नीचे उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गयी.
लड़कियों ने हिरही के अपने एक दोस्त को फोन कर मदद करने के लिए कहा. उसके दोस्त ने हिरही हर्राटोली व कैमो के कुछ युवकों को उनके सहयोग के लिए भेजा. गांव से कुल 11 लड़के पहुंचे. वहां पहुंचते ही उन लड़कों का इरादा बदल गया. सभी युवकों ने दोनों लड़कियों को सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद युवकों ने लड़कियों से मोबाइल छिन लिये. पीड़िता के बयान पर महिला थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था.
सदर थाना क्षेत्र के हिरही हर्राटोली गांव में 16 अगस्त को आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम
आठ आरोपी हिरही हर्राटोली और तीन कैमो पतराटोली गांव के रहनेवाले
इनकी हुई गिरफ्तारी
हिरही हर्राटोली गांव निवासी :
अमित बाड़ा (19 वर्ष), प्रवेश खाखा (19), सोहन बाड़ा (22), डबलू उरांव (25), छोटू उरांव (20), प्रदीप उरांव (19), रोशन बाड़ा (28), भोला खाखा (20),
कैमो पतराटोली गांव के आरोपी
अजय उरांव (19), नरेंद्र कुजूर(19) चंदा उरांव (18)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




