डालसा ने चलाया तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन
डालसा ने चलाया तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान
विज्ञापन
लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा झालसा, रांची के निर्देशानुसार ग्राम निंगनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम डालसा अध्यक्ष राज कमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में पीएलवी निशा कुमारी व कलिंदर उरांव द्वारा चलाया गया. मौके पर ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य, आर्थिक और पर्यावरणीय खतरों की जानकारी देते हुए इसे छोड़ने की शपथ दिलायी गयी. साथ ही, डालसा द्वारा मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सेवा, भूमि साक्षरता, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, बाल विवाह व बाल श्रम उन्मूलन की जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन (15100), महिला हेल्पलाइन (181) और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के प्रति भी जागरूक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










