धनबाद के कतरास में भीषण भू-धंसान, आधा दर्जन आवास जमींदोज, देखें तस्वीरें

Updated:
1 / 6
धनबाद के कतरास में छाताबाद फुटबॉल मैदान के पास अचानक हुए भू-धंसान से हाहाकार मच गया. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक घर जमीन में समा गए और स्थानीय सड़क भी धंस गई. लोग दहशत में हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

धनबाद के कतरास में छाताबाद फुटबॉल मैदान के पास अचानक हुए भू-धंसान से हाहाकार मच गया. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक घर जमीन में समा गए और स्थानीय सड़क भी धंस गई. लोग दहशत में हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
छाताबाद में अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप
फुल स्क्रीन में देखें

छाताबाद में अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप

धनबाद जिले में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कतरास के छाताबाद फुटबॉल मैदान के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक भू-धंसान हो गयी.

3 / 6
भू-धंसान में आधा दर्जन से अधिक घर जमींदोज
फुल स्क्रीन में देखें

भू-धंसान में आधा दर्जन से अधिक घर जमींदोज

इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक घर पूरी तरह जमीन में समा गये. इससे करीब 150 मीटर की परिधि का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पास की स्थानीय सड़क भी धंस गयी है.

4 / 6
जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन
फुल स्क्रीन में देखें

जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन

जमीन धंसने से एक दोमंजिला मकान एक मंजिल में तब्दील हो गया. कई अन्य घरों की दीवारों में चौड़ी दरारें आ गयी हैं और सामने का मैदान करीब 20 फीट नीचे धंस गया है. स्थानीय हुस्ना बानो ने बताया कि खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग कमरे में आराम कर रहे थे, तभी जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान हुई.

5 / 6
घर में फंसे आठ लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला
फुल स्क्रीन में देखें

घर में फंसे आठ लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला

पूरा परिवार उसमें फंस गया. दीवार गिरने से उनके सिर में चोट आयी. आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला. उनके अनुसार, घर के अंदर आठ लोग थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने एक-एक कर बाहर निकाला.

6 / 6
प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही पर रोक
फुल स्क्रीन में देखें

प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही पर रोक

हादसे के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों के वहां जाने पर रोक लगा दी है.लोगों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola