रांची से लोहरदगा लड़का देखने आ रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के चिरी मेन रोड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो जख्मी हो गये. हादसा ट्रक और कार की टक्कर से हुआ. कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो शादी के लिए लड़का देखने लोहरदगा जा रहे […]
विज्ञापन
लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के चिरी मेन रोड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो जख्मी हो गये. हादसा ट्रक और कार की टक्कर से हुआ. कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो शादी के लिए लड़का देखने लोहरदगा जा रहे थे. बीच रास्ते में ट्रक से हुई आमने-सामने की टक्कर में दो की मौके पर मौत हो गयी. जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
चिरी चौक के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ कर भाग निकला. मृतकों की पहचान सुरेंद्र शर्मा, इंद्रदेव शर्मा और श्रवण शर्मा के रूप में की गयी है. दरअसल, एक ही परिवार के पांच सदस्य रांची से लोहरदगा के लिए सुबह निकले थे. ये शादी के लिए किसी लड़के को देखने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान कार जैसे ही चिरी चौक के पास पहुंची, सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया.
दो की स्थिति बनी चिंताजनक
दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी. इसी बीच ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. एक्सीडेंट इतना भयावह था कि मौके पर ही कार सवार दो की मौत हो गयी. जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां एक ने दम तोड़ दिया. दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उन्हें रिम्स रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










