ePaper

लोहरदगा : दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर , एक घर भी आया चपेट में, घंटो यातायात रहा बाधित

Updated at : 08 May 2018 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर , एक घर भी आया चपेट में, घंटो यातायात रहा बाधित

लोहरदगा : सुबह तकरीबन पांच बजे लोहरदगा न्यू रोड पटेल भवन के निकट दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद ट्रक सामने वाले घर से […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सुबह तकरीबन पांच बजे लोहरदगा न्यू रोड पटेल भवन के निकट दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद ट्रक सामने वाले घर से भी जा टकराया. घर विनोद कुमार साहू का था जहां उनका पूरा परिवार सो रहा था. टक्कर की जोरदार आवाज के बाद जब परिवार वाले बाहर निकला, तो देखा कि ट्रक उनके घर से जा टकराया है. इससे उनके घर को काफी नुकसान हुआ है.
इस घटना के बाद लोहरदगा मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया. ट्रेन से लोहरदगा से रांची आने वाले कई यात्री इस जाम में फंसे रह गये. घंटो इंतजार के बाद रास्ते से जाम हटाया गया. इस दुर्घटना की वजह से सड़क लगभग दो घंटे तक बाधित रहा. जिला प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते का आवागमन दोबारा शुरू किया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola