लोहरदगा : स्कूटी और मोटरसाइकिल के भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल
Updated at : 06 Jan 2018 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा के शंख नदी के निकट स्कूटी और मोटरसाइकिल के भिड़ंत में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक चंदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दो अन्य घायल लोहरदगा के मन्हो के रहने वाले […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा के शंख नदी के निकट स्कूटी और मोटरसाइकिल के भिड़ंत में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक चंदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दो अन्य घायल लोहरदगा के मन्हो के रहने वाले है.
ज्ञात हो कि रवि का शादी कूड़ो महुआडांड़ लातेहार में ठीक हुआ था. रवि अपनी होने वाली पत्नी को उर्सुलाइन कान्वेंट लोहरदगा छोड़ अपनी मां के पास चंदवा लौट रहा था. इस दौरान लोहरदगा शंख डेयरी के पास बाइक सीबीजेड की स्कूटी से टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक का चक्का खुल कर बाहर हो गया. वहीं स्कूटी के 3 टुकड़े हो गये. स्कूटी सवार मनहो निवासी संदीप राम एवं अर्जुन राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. मृतक रवि कुजूर के पिता आनंद प्रकाश कुजूर गुमला में एथलेटिक्स कोच एवं मां चंदवा के रुद मूर्तियां प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




