शिशु विद्या मंदिर में आचार्य कार्यशाला संपन्न

Updated at : 01 Apr 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिशु विद्या मंदिर में आचार्य कार्यशाला संपन्न

शिशु विद्या मंदिर में आचार्य कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन

कुड़ू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बड़की चांपी में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया. समापन सत्र का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोहर मोदी व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला के अंतिम दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में नवीन शैक्षिक तकनीकों, शुद्ध भाषा अभिव्यक्ति और सुंदर लेखन पर विस्तार से चर्चा की गयी. आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिकोत्सव, अभिभावक गोष्ठी, मातृ सम्मेलन और दादा-दादी सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर तिथियों का निर्धारण किया गया. साथ ही विद्या भारती के आधारभूत विषयों संगीत, योग और संस्कृत शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन की योजना बनायी गयी. प्रधानाचार्य ने सभी आचार्यों को नये सत्र के लिए शुभकामना देते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये. कार्यशाला के अंत में आचार्यों ने अपने तीन दिवसीय अनुभव साझा किये. कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. बॉक्साइट ट्रक और लाइन ट्रक में टक्कर, कोई हताहत नहीं

सेन्हा़ सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा-घाघरा मुख्य पथ पर कलेहपाट चौक के समीप अनियंत्रित बॉक्साइट लदा ट्रक और लोहा छड़ लोड ट्रक में टक्कर हो गयी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं, दोनों वाहन को काफी नुकसान हुआ तथा दोनों गाड़ी के चालाक सुरक्षित बच गये. जानकारी के अनुसार लोहा लदा ट्रक घाघरा की ओर से आ रहे बॉक्साइट लोड ट्रक संख्या जेएच 08 एफ 1045 ने पीछे से धक्का मार दिया. घटना की सूचना थाना प्रभारी नीरज झा को मिलते ही वे कल्हेपाट चौक पहुंचे और दोनों ट्रक को कब्जे में ले लिया़ पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गयी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola