रजिस्टर एप की दी गयी जानकारी
Updated at : 05 Jan 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : समाहरणालय सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसडीओ राज महेश्वरम व उप निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिलास्तरीय बीएलओ रजिस्टर एप से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे. शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों को रजिस्टर एप की जानकारी दी गयी. मौके […]
विज्ञापन
लोहरदगा : समाहरणालय सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसडीओ राज महेश्वरम व उप निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिलास्तरीय बीएलओ रजिस्टर एप से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे. शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों को रजिस्टर एप की जानकारी दी गयी.
मौके पर एसडीओ राज महेश्वरम ने बताया कि बीएलओ रजिस्टर एप के माध्यम से निर्वाचन नामावली का सत्यापन किया जायेगा तथा निर्वाचक नामावली बनाने में पूर्ण सावधानी बरती जायेगी, साथ ही विसंगतियों को दूर किया जायेगा. एसडीओ ने कहा कि बीएलओ की ड्यूटी में योग्य व कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को लगाया जायेगा, ताकि निर्वाचक नामावली बनाने में विलंब न हो. नामावली में कोई विसंगती न रहें. मौके पर डीपीओ महेश भगत, डीडीओ राजीव कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




