प्रमोद, रानी व जयराम बने जिला टॉपर

लोहरदगा : झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल की 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. जिले में इस बार इंटर में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव बलदेव साहू महाविद्यालय के प्रमोद साहू को प्राप्त हुआ. सेकेंड टॉपर बीएस कॉलेज के ही कैशर आलम को प्राप्त हुआ तथा […]
लोहरदगा : झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल की 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. जिले में इस बार इंटर में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव बलदेव साहू महाविद्यालय के प्रमोद साहू को प्राप्त हुआ.
सेकेंड टॉपर बीएस कॉलेज के ही कैशर आलम को प्राप्त हुआ तथा थर्ड टॉपर नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की सौम्या प्रवीण को प्राप्त हुआ. वहीं वाणिज्य संकाय में जिला टॉपर प्लस टू नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की छात्र रानी टोप्पो को प्राप्त हुआ. सेकेंड टॉपर प्लस टू नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय के ही बैकुंठ शर्मा तथा थर्ड टॉपर बीएस कॉलेज की प्राची निशा को प्राप्त हुआ.
वहीं कला संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव प्लस टू नदंलाल साहू उच्च विद्यालय अरू के छात्र जयराम लोहरा को मिला. सेकेंड टॉपर मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला महाविद्यालय की छात्र आरती चेरमाको तथा थर्ड टॉपर प्लस टू नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की छात्र सीमा कुमारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




