लोहरदगा में व्याख्याता ने फांसी लगायी

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा इलाके में एक व्याख्याता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. व्याख्याता का नाम जहेदुल मियां उर्फ जाहिद है. वह महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज गुमला में व्याख्याता सह प्रिंसिपल पद पर कार्यरत थे. लेकिन, यह कॉलेज वर्ष 1992 से बंद है. जनवरी से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा […]
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा इलाके में एक व्याख्याता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. व्याख्याता का नाम जहेदुल मियां उर्फ जाहिद है. वह महिला शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज गुमला में व्याख्याता सह प्रिंसिपल पद पर कार्यरत थे. लेकिन, यह कॉलेज वर्ष 1992 से बंद है.
जनवरी से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था. बताया जाता है कि वेतन नहीं मिलने के कारण जहेदुल मियां आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उनके परिवार में अंतर्कलह की बात भी सामने आ रही है. संभवतः उन्होंने इसी से तंग आकर आत्महत्या कर ली.
बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










