10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

Updated:
विज्ञापन
10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

आरसेटी लोहरदगा में 10 दिवसीय निशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

विज्ञापन

फोटो दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी लोहरदगा. आरेटी लोहरदगा में 10 दिवसीय निशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक नितिन किशोर, जिला उद्योग केंद्र के अजीत विद्यार्थी और आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. श्री किशोर ने कहा कि मशरूम का व्यंजन आज काफी लोकप्रिय है और इसकी मांग हर जगह है. प्रशिक्षण से लोगों को तकनीकी जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. श्री विद्यार्थी ने बताया कि सरकार इस व्यवसाय के लिए ऋण सुविधा देती है, जिसमें 35% तक अनुदान भी शामिल है. उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का लाभ उठाने की सलाह दी. निदेशक श्री भगत ने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरे भारत में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से आरसेटी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. संकाय सदस्य दीपक कुमार ने प्रशिक्षण में उद्यमिता कौशल, बैंकिंग, समस्या समाधान, समय प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन और बाजार रणनीति जैसे विषयों पर जानकारी दी. यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola