आश्वासन के बाद जमीन समाधि सत्याग्रह खत्म

Updated at : 18 Feb 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
आश्वासन के बाद जमीन समाधि सत्याग्रह खत्म

किसानों का सत्याग्रह मंगलवार को दूसरे दिन सीओ जयशंकर पाठक के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह की ओर से गोद लिये गये आदर्श ग्राम चटुआग में चल रहे किसानों का सत्याग्रह मंगलवार को दूसरे दिन सीओ जयशंकर पाठक के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. ग्रामीणों ने बुनियादी व कृषि संबंधी सुविधा बहाल कराने की मांग को लेकर सोमवार को जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू किया था. उनका कहना था कि चटुआग गांव को पूर्व सांसद ने गोद लिया था, लेकिन गांव तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची. टोलों तक पहुंच पथ नहीं है. बिजली, पेयजल के लिए लोग तरस रहे हैं. खेतों में पटवन की व्यवस्था नहीं है. हाल सर्वे खतियान में त्रुटि के कारण ऑनलाइन रसीद नहीं कट रही. इसके कारण कृषि योजना का लाभ नहीं मिल रहा. सत्याग्रह की सूचना के बाद मंगलवार को सीओ जयशंकर पाठक व अंचल निरीक्षक महेश सिंह वहां पहुंचे और किसानों से वार्ता की. वहीं जल्द किसानों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि डीसी के निर्देश पर जल्द ही यहां विकास के कार्य होंगे. सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पंसस अयुब खान ने कहा कि अगर चटुआग गांव में बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन होगा. इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सीओ को सौंपा. मौके पर पंसस अयुब खान, पौलुस तोपनो, शक्ति देवी, बिफई भेंगरा, पूनम देवी, सरमहादेव मुंडा, बारला, किस्मतिया देवी, शांति देवी, करमी देवी, मीना देवी, पूनम देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola