जयपुर से लापता युवक महुआमिलान स्टेशन पर मिला, परिजन खुश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 21 May 2026 10:07 PM

विज्ञापन

जयपुर से लापता युवक महुआमिलान स्टेशन पर मिला, परिजन खुश

विज्ञापन

चंदवा. बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत महुआमिलान रेलवे स्टेशन पर राजस्थान के जयपुर का एक युवक भटकते हुए पहुंच गया. स्टेशन परिसर में घूम रहे युवक पर रेलकर्मी विकास राय और कमलेश कुमार की नजर पड़ी. दोनों रेलकर्मियों ने उसे भोजन कराया और पूछताछ कर उसकी जानकारी जुटायी. युवक की पहचान जयपुर के मालवीय नगर निवासी आकाश वर्मा के रूप में हुई. पूछताछ में मिले विवरण के आधार पर उसके भाई प्रकाश वर्मा से संपर्क किया गया. परिजनों ने फोन पर बताया कि आकाश 10 मार्च 2026 से लापता है और मालवीय नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. इसके बाद रेलकर्मी युवक को लेकर चंदवा थाना पहुंचे. थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर एसआइ ललन कुमार ने मालवीय नगर थाना व परिजनों से बातचीत कर युवक को सुरक्षित घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की. रेलकर्मियों व पुलिस की पहल पर भटके युवक को उसके परिवार से मिलाने में सफलता मिली है. 23 मई को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

हेरहंज. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद रहे. बैठक में आगामी निर्वाचन कार्यों की तैयारियों, धुंधली तस्वीरों को सुधारने, एएसडी सूची और मतदाता मैपिंग प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई. बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करें. जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो पाई है, उनकी सूची बीएलओ को सौंपते हुए कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया. बीडीओ ने बताया कि 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा, जिससे नागरिक अपने नाम की पुष्टि कर सकेंगे और त्रुटियों को सुधारा जा सकेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola