पुत्र ने कुदाल से मारकर की पिता की हत्या, फरार

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 21 May 2026 9:59 PM

विज्ञापन

पुत्र ने कुदाल से मारकर की पिता की हत्या, फरार

विज्ञापन

मनिका. थाना क्षेत्र के सिंजो पंचायत के नयकाबांध टोला निवासी चंदन सिंह ने अपने पिता राजकुमार सिंह (65) की कुदाल से मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह फरार हो गया़ मृतक की पत्नी ने बताया कि चंदन की मानसिक स्थिति काफी दिनों से खराब चल रही है. घर में किसी तरह का कोई विवाद पहले से नहीं था. अचानक चंदन ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया जिससे पिता राजकुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में इकट्ठा हो गये इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी पुत्र चंदन सिंह को गिरफ्तारी के लिए खोज रही है. खबर लिखे जाने तक आरोपी पुत्र घटना के बाद से फरार है. मुख्यमंत्री से मिले विधायक रामचंद्र सिंह

बरवाडीह. स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर रांची पहुंचे विधायक को मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र के कई जनहित एवं विकास से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. उन्होंने बरवाडीह को अनुमंडल बनाने, छिपादोहर को प्रखंड का दर्जा देने, पर्यटन को बढ़ावा देने, शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने तथा लातेहार में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की. इसके अलावा विधायक ने टाइगर प्रोजेक्ट के कारण प्रभावित विकास कार्यों के लिए अलग से विशेष पैकेज उपलब्ध कराने की भी मांग मुख्यमंत्री से की. उन्होंने कहा कि टाइगर प्रोजेक्ट के कारण क्षेत्र में कई विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने मुख्यमंत्री को बेतला तथा नेतरहाट भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया. मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola