उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी: अगले तीन दिन लू का अलर्ट, स्कूल बंद

Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, फोटो पीटीआई

Heatwave Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है. गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी छुट्टी कर दी गई है.

विज्ञापन

Heatwave Alert: लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. इसके अलावा मध्य भारत के ऊपर बने एंटीसाइक्लोन के प्रभाव से मध्य क्षोभमंडल स्तरों से नीचे उतर रही गर्म हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. मौसम विभाग ने 21 से 25 मई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय भीषण लू चलने का अनुमान जताया है. वहीं, 22 से 24 मई के बीच कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. यहां भी कुछ स्थानों पर रात के समय गर्मी से राहत नहीं मिलने की आशंका है.

विज्ञापन

स्कूलों में गर्मी छुट्टी

भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ जनपद में सभी स्कूलों में 22 मई से गर्मी छुट्टी कर दी गई है. जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा- बढ़ी गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए फैसला लिया गया.

Uttar-Pradesh-Heatwave-
स्कूलों में गर्मी छुट्टी को लेकर जारी विज्ञप्ति, फोटो एक्स

बांदा का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, देश का सबसे गर्म स्थान

पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा 48 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ एक बार फिर देश का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.

गर्मी के कारण बाजारों में पसरा सन्नाटा

अलीगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण प्रमुख बाजारों में दिन के समय सन्नाटा पसरा हुआ है. अलीगढ़ व्यापार मंडल के महासचिव राजेश भारद्वाज ने पीटीआई को बताया कि रेलवे रोड स्थित 600 दुकानों वाले शहर के सबसे पुराने बाजार में गर्मी के चलते व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं. उन्होंने कहा, पिछले तीन दिनों में औसत दैनिक कारोबार करीब तीन करोड़ रुपये से घटकर लगभग तीन लाख रुपये रह गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को किया अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आम लोगों को लू और गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola