समय पर इलाज नहीं होने से युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 8:31 PM

विज्ञापन

टोरी रेलवे जंक्शन के पूर्वी रेलवे केबिन स्थित समपार फाटक के समीप शनिवार को तड़के एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला.

विज्ञापन

चंदवा. टोरी रेलवे जंक्शन के पूर्वी रेलवे केबिन स्थित समपार फाटक के समीप शनिवार को तड़के एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला. इसे देख रेलकर्मियों ने इसकी सूचना चंदवा थाना को दी. बाद में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां डयूटी पर तैनात डॉ तरुण जोश लकड़ा ने उसका प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी. कोई बता रहा था कि वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है, तो कोई बता रहा था कि ठंड से वह अचेत हुआ है. अचेत युवक को रिम्स रेफर करने के बाद अचेत युवक के साथ कोई अटेंडेंट नहीं होने के कारण 108 एंबुलेंसवाले उसे लेकर वहां से रिम्स के लिए रवाना नहीं हुए. काफी देर तक अटेंडेंट को लेकर 108 एंबुलेंस प्रबंधन, रेल प्रशासन व स्थानीय पुलिस के बीच फेंका-फेंकी होती रही. रेलवे का कहना था कि हमने मदद के तौर पर पीड़ित को अस्पताल भेजा. वहीं एंबुलेंस वालों का कहना था कि रिम्स में बगैर अटेंडेंट मरीज भर्ती नहीं लिया जाता. अंतत: चंदवा पुलिस ने दो सहायक पुलिस को बतौर अटेंडेंट मरीज के साथ रिम्स भेजा, इस पूरी प्रक्रिया में तीन घंटे से अधिक समय निकल गये. आखिरकार रिम्स जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola