आज भी हमारा समाज कई सामाजिक बुराइयों और अशिक्षा से ग्रस्त है : बालगोविंद राम

Updated:
विज्ञापन
आज भी हमारा समाज कई सामाजिक बुराइयों और अशिक्षा से ग्रस्त है : बालगोविंद राम

आज भी हमारा समाज कई सामाजिक बुराइयों और अशिक्षा से ग्रस्त है : बालगोविंद राम

विज्ञापन

बारियातू़ अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद राम गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान बारियातू पहुंचे. जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन राम के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान शशि भूषण बैठा और सहदेव बैठा का भी सम्मान किया गया. अपने संबोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद राम ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आज भी हमारा समाज कई सामाजिक बुराइयों और अशिक्षा से ग्रस्त है. समग्र उत्थान के लिए प्रदेशभर में जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है. इन कमेटियों का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रसार करना और शराबखोरी जैसी कुप्रथाओं को जड़ से मिटाना है. संत गाडगे बाबा के आदर्शों को जीवन में उतारें : उन्होंने महान संत गाडगे बाबा के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को संगठित करने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने लातेहार जिला कमेटी के पदाधिकारियों, जिनमें जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन राम, सचिव बिरेंद्र बैठा, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन राम (पोचरा), मीडिया प्रभारी दुलारचंद बैठा व संरक्षक पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम और बिनोद बैठा शामिल हैं, को प्रत्येक माह नियमित बैठक कर समाज के विकास पर बल देने को कहा. उन्होंने समाज के सदस्यों से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की. इस मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola