अक्सी पंचायत सचिवालय के जीर्णोद्धार का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त संदीप कुमार ने महुआडांड़ में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अक्सी पंचायत सचिवालय के जीर्णोद्धार के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।

विज्ञापन

महुआडांड़़ उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को महुआडांड़ प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं, स्वास्थ्य-शिक्षा संस्थानों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत सचिवालय अक्सी के जर्जर भवन की मरम्मत व जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर अक्सी व सेमरबुढ़नी का जायजा लिया, जहां स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की समीक्षा की. उपायुक्त ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बांसकरचा पहुंचकर शैक्षणिक व आधारभूत व्यवस्थाएं देखीं. उन्होंने पंचायत सचिवालय चैनपुर, जीराफूल चावल व मूंगफली प्रसंस्करण इकाई का भी निरीक्षण किया. डीसी ने इकाई के उत्पादन, विपणन व स्थानीय किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी लेते हुए इसके बेहतर संचालन के निर्देश दिये. अंत में उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के कार्य प्रगति की समीक्षा की और संवेदक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने की हिदायत दी. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, गोपनीय प्रभारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, बीडीओ संतोष बैठा, कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola