दिल्ली-गुड़गांव के बाजार में पहुंचेगा लातेहार का मशहूर जीराफूल चावल, 6.70 मीट्रिक टन की पहली खेप रवाना

Updated:
विज्ञापन

वाहन रवाना करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लातेहार के किसानों द्वारा उत्पादित जीराफूल चावल को अब गुड़गांव के बाजार में पहचान मिलेगी। जिला प्रशासन ने 6.70 मीट्रिक टन चावल की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन

लातेहार: जिले के किसानों द्वारा उत्पादित प्रसिद्ध जीराफूल चावल को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से 6.70 मीट्रिक टन चावल लदा वाहन गुड़गांव, दिल्ली के लिए रवाना किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद और डीपीएम जेएसएलपीएस संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Latehar News: बेतला में 1500 से घटकर सिर्फ 68 बाइसन बचे, इनब्रीडिंग और घटते चरागाह से अस्तित्व पर संकट

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये भेजा गया चावल

यह चावल महुआडांड़ एफपीसी के माध्यम से किसानों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये भेजा गया है. इस पहल में जिला प्रशासन, लातेहार और डीएमएफटी फंड का सहयोग प्राप्त हुआ है.

किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार

जिला प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय किसानों के उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय बढ़ाना और लातेहार के जीराफूल चावल को व्यापक पहचान दिलाना है. प्रशासन के अनुसार, यह पहल कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के मूल्यवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

इससे किसानों को अपने उत्पाद के लिए बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola