वार्ड पार्षद समेत नगर पंचायत अध्यक्ष के ताज का फैसला आज

Updated:
विज्ञापन
वार्ड पार्षद समेत नगर पंचायत अध्यक्ष के ताज का फैसला आज

वार्ड पार्षद समेत नगर पंचायत अध्यक्ष के ताज का फैसला आज

विज्ञापन

लातेहार ़ वार्ड पार्षद समेत नगर पंचायत अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर पर होगा इसका फैसला शुक्रवार को होगा. जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाये गये मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी. मतगणना को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. मतगणना कार्य में बैंक कर्मियों को लगाया जायेगा. अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी चुनावी दौड़ में हैं. इनमें प्रमुख रूप से महेश सिंह (भाजपा समर्थित), बिलासी तोपनो (झामुमो समर्थित), मिल्यानी कुजूर (राजद समर्थित) के अलावा बैजंती देवी, कुमारी नीना तिर्की, भगतु नगेसिया और सूर्यदेव भगत शामिल हैं. वहीं, आजसू समर्थित प्रत्याशी सेलेस्टीन कुजूर द्वारा बिलासी तोपनो को समर्थन देने के बाद चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गये हैं. 15 वार्ड में 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में : शहर के सभी 15 वार्ड में 56 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है. वार्ड नंबर 1 से 6, वार्ड नंबर 2 से 4, वार्ड नंबर 3 से 3, वार्ड नंबर 4 से 10, वार्ड नंबर 5 से 3, वार्ड नंबर 6 से 3, वार्ड नंबर 7 से 4, वार्ड नंबर 8 से 4, वार्ड नंबर 9 से 3, वार्ड नंबर 10 से 4, वार्ड नंबर 11 से 2, वार्ड नंबर 12 से 3, वार्ड नंबर 13 से 4, वार्ड नंबर 14 से 2 तथा वार्ड नंबर 15 से 4 प्रत्याशी हैं. प्रत्याशियों में मतगणना को लेकर उत्साह : मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों ने अपने अभिकर्ता को कई प्रकार की जानकारी दी है. मतपत्रों की जांच तथा पहचान करना, वैध और अवैध मतों की पहचान करने की पूरी जानकारी देते हुए मतगणना कार्य में सावधानी बरतने की बात कही है. वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों में मतगणना को लेकर उत्साह है. कयास लगाया जा रहा है कि कई वार्ड में चौकाने वाला रिजल्ट भी आ सकता है. हालांकि शुक्रवार को तसवीर पूरी तरह साफ हो जायेगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola