घाटी से 300 फीट नीचे गिरा युवक, मौत
Updated at : 02 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन

छिपादोहर थाना क्षेत्र के सेलारीटांड़ गांव निवासी अरविंद सिंह (25) की मौत सरयू घाटी में पहाड़ से गिर जाने से हो गयी. घटना गुरुवार देर शाम की है.
विज्ञापन
युवती को बाइक से धक्का मारने पर ग्रामीणों ने खदेड़ा था: लातेहार.
छिपादोहर थाना क्षेत्र के सेलारीटांड़ गांव निवासी अरविंद सिंह (25) की मौत सरयू घाटी में पहाड़ से गिर जाने से हो गयी. घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई कीनू सिंह ने बताया कि अरविंद अपने मामा के पुत्र राहुल सिंह के साथ बाइक से निजी काम को लेकर लातेहार आया था. वह काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान कोने और ओरिया गांव के बीच ठेक्हा टोला के पास सड़क पर सवारी टेंपू से उतर रही एक युवती को अरविंद की बाइक से धक्का लग गया. इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने अरविंद की बाइक की चाभी, मोबाइल और पर्स छीना और पिटाई शुरू कर दी. पिटाई से बचने के लिए अरविंद और राहुल सरयू घाटी की ओर भागने लगे. लेकिन अंधेरा होने के कारण अरविंद को घाटी का अंदेशा नहीं हुआ और वह पहाड़ से नीचे लगभग 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि राहुल सिंह ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचायी. इसके बाद राहुल ने अगले दिन इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. सूचना मिलने पर परिजनों ने अरविंद की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. बाद में इसकी सूचना लातेहार पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने चार दिन बाद रविवार को अरविंद के शव को घाटी से खोजकर निकाला. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और एक दो साल के बच्चा छोड़ गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




