राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की बैठक के बाद शिवेश राम ने तेजस्वी-ओवैसी से की अपील, क्या बनी बात?

Updated at : 15 Mar 2026 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Rajya Sabha Election BJP meeting Shivesh Ram statement

शिवेश राम, बीजेपी नेता

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में बीजेपी की बैठक हुई. इस बैठक के बाद बीजेपी नेता शिवेश राम ने कहा, एनडीए एकजुट है और हमारी ही जीत होगी. इस दौरान मीडिया के सामने उन्होंने तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी से अपील भी की.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. आज पटना में बीजेपी और जेडीयू की अलग-अलग बैठक हुई. बीजेपी की बात करें तो, स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान बीजेपी नेता शिवेश राम, पूर्व विधायक नीरज बबलू, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

बीजेपी के कैंडिडेट शिवेश राम ने क्या कहा?

बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी नेता और राज्यसभा के लिए बीजेपी के कैंडिडेट शिवेश राम ने बैठक को लेकर कहा, संगठन की बैठक होती रहती है. एनडीए एकजुट है. हमारी जीत होगी. साथ ही तेजस्वी यादव की AIMIM की पार्टी के विधायकों के साथ बैठक पर कहा, ओवैसी ने तो राजद के खिलाफ चुनाव लड़ा था. अब उनको जो करना है करे. लेकिन वो लोग सिर्फ 35 ही हैं.

तेजस्वी-ओवैसी से की ये अपील

तीन वोटों के जुगाड़ के सवाल पर शिवेश राम ने कहा, किसी तरह का कोई जुगाड़ नहीं किया जा रहा है. हमलोग एकसाथ हैं. मैं दलित का बेटा हूं, दलित समाज से आता हूं. ऐसे में सबको खुश होना चाहिए कि बीजेपी एक रविदास समाज के बेटे को आगे बढ़ा रही है. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी से आग्रह किया कि उन्हें दलित के बेटे के साथ खड़ा होना चाहिए.

BJP कैंडिडेट ने किया दावा

शिवेश राम ने यह भी कहा कि कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा. हम सब एकसाथ हैं. पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसके साथ खड़ा रहूंगा. मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं. साथ ही पांचवें कैंडिडेट को लेकर जब उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, कल शाम को सारे सवाल का जवाब मिल जाएगा. आखिर में उन्होंने दावा किया कि रविदास समाज का बेटा राज्यसभा जा रहा है. शिवेश राम के बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज की बैठक में भी कुछ क्लियर नहीं हो सका.

नीरज कुमार बबलू ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बैठक को लेकर पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, कैसे और किस तरह से वोटिंग होगी, इसे लेकर चर्चा की गई. जितने वोट चाहिए उससे ज्यादा विधायक हमारे पास है. इसलिए कोई जोड़-तोड़ नहीं किया जा रहा है. पांचों सीटों पर एनडीए की जीत होगी. तेजस्वी यादव जो भ्रम फैलाते हैं ना, कोई भ्रम उनका काम नहीं आएगा. कोई एमएलए काम नहीं आएगा. उनके खुद के एमएलए भाग जायेंगे और उनको पता भी नहीं चलेगा.

Also Read: 16 मार्च को पूरे बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बारिश और 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन