16 मार्च को पूरे बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बारिश और 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: मौसम विभाग की तरफ से 16 मार्च को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश तो कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से राज्यभर में 16 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखनी चाहिए, क्योंकि कई जगहों पर तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के लगभग सभी जिलों में हल्के स्तर की बारिश, ठनका गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

17 मार्च के लिए भी किया गया अलर्ट

विभाग की ओर से यह भी संभावना जताई गई है कि 17 मार्च को पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में मौसम थोड़ा सामान्य हो सकता है. लेकिन उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी रह सकती है. पटना समेत कई जिलों में बादल और हवा का असर देखने को मिल सकता है.

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ज्यादा बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी अधिक है. इसका असर किसानों पर पड़ सकता है, क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने का खतरा है. तेज हवा और आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है.

बिहार में कैसा रह रहा तापमान?

मौसम विभाग की माने तो, बारिश-आंधी की चेतावनी के बीच तापमान में कुछ खास कमी देखने के लिए नहीं मिल रही. कई जिलों में तापमान तो 35 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में कैमूर जिले में सबसे ज्यादा (37 डिग्री सेल्सियस) तापमान और इसके बाद गया में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बदलते मौसम के बीच भी तापमान में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

Also Read: बिहार में जयमाला के बीच गिरा छज्जा, 2 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन