रामनवमी पर पटना में 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, महावीर मंदिर तक पहुंचेगी विशाल शोभायात्रा

Updated at : 15 Mar 2026 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

District Magistrate Dr. Tyagarajan holds a high-level meeting regarding the security arrangements for Ram Navami Puja.

Ram Navami 2026: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन और अभिनंदन समिति ने कमर कस ली है. इस बार की झांकियां और स्वागत समारोह इतना भव्य होगा कि पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आएगा. शहर के 50 से अधिक मोहल्लों से आकर्षक झांकियों और भव्य शोभायात्राओं के साथ हजारों श्रद्धालु महावीर मंदिर की ओर बढ़ेंगे.

विज्ञापन

Ram Navami 2026: पटना में इस बार रामनवमी का पर्व भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. 27 मार्च को आयोजित होने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के 51 से अधिक मोहल्लों से आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्राएं निकलेंगी, जो अंततः महावीर मंदिर पहुंचकर श्रीराम ध्वज अर्पित करेंगी.

आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

प्रशासन और समिति के बीच अहम बैठक

बिहार की राजधानी पटना में इस साल रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक होने जा रहा है. आगामी 27 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

समिति के संयोजक और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन के निर्देशन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लाखों की संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करना है, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण और उल्लास के साथ संपन्न हो सके. बैठक में शोभायात्रा के रूट प्लान, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

51 झांकियां और रामधुनी का अनोखा संगम

इस वर्ष पटना के 51 से भी अधिक विभिन्न मोहल्लों से आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी. ये शोभायात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों से शुरू होकर पारंपरिक रूटों से गुजरती हुई पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचेंगी. हर झांकी के साथ रामधुनी पर झूमते भक्त और केसरिया ध्वज का नजारा अद्भुत होगा.

डाकबंगला चौराहे पर इन समितियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा, जो इस पूरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र होता है.

डाकबंगला चौराहे पर होगा भव्य अभिनंदन

रामनवमी के दिन पटना का हृदय स्थल कहा जाने वाला डाकबंगला चौराहा पूरी तरह राममय हो जाता है. यहां श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा विशेष मंच तैयार किया जाएगा, जहां से हर मोहल्ले की झांकी और पूजा समिति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा.

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम को साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: राज्यसभा चुनाव: संजय झा के आवास पर सुबह-सुबह बैठक, फुल कॉन्फिडेंस में बोले नेता- हमलोग जीतेंगे

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन