राज्यसभा चुनाव: संजय झा के आवास पर सुबह-सुबह बैठक, फुल कॉन्फिडेंस में बोले नेता- हमलोग जीतेंगे

Updated:
विज्ञापन

संजय झा के आवास की तस्वीर

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज है. सुबह-सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर बैठक हुई. बैठक के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए की जीत का दावा किया.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को वोट डाले जायेंगे. इससे पहले सियासत में बैठकों का दौर जारी है. आज शाम-शाम तक सब कुछ तय हो जाने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच रविवार की सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर बैठक हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में कौन-कौन पहुंचे?

इस बैठक में BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय शर्मा, हर्ष मल्होत्रा के साथ BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और JDU कोटे के मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे थे. बैठक के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कॉन्फिडेंस के साथ यह दावा किया कि जीत एनडीए की ही होगी.

मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

श्रवण कुमार ने कहा कि महागठबंधन भले दवा करे, लेकिन जीत हम लोगों की होगी. हम लोगों ने रणनीति बनाई है और लगातार हम लोग चुनाव जीते हैं. इस बार भी हम लोग ही चुनाव जीतेंगे. एनडीए के पांचवें कैंडिडेट के कंफर्मेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज शाम में विजय चौधरी के आवास पर बैठक होगी. उसमें यह तय किया जाएगा कि किसे प्रायोरिटी दी जाए.

इनके आवास पर भी होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक, स्टेट गेस्ट हाउस में बीजेपी की बैठक होगी और मंत्री लेसी सिंह के आवास पर जेडीयू विधायकों की भी बैठक होगी. राज्यसभा चुनाव को लेकर ही दोनों बैठकों को बेहद खास माना जा रहा है. मंत्री और विधायकों की ओर से क्या कुछ तय किया जाएगा, इसका इंतजार किया जा रहा है.

सोमवार को डाले जायेंगे वोट

राज्यसभा की पांच सीटों पर मतदान विधानसभा के मुख्य भवन के पहले फ्लोर पर स्थित पुराने वाचनालय कक्ष में सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होगा. चुनाव की रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह को बनाया गया है. सोमवार को ही शाम पांच बजे से वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा. उसी दिन रिजल्ट भी आ जाएगा. भारत निर्वाचन आयोग ने 20 मार्च के पहले पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त करने की तारीख निर्धारित की है.

Also Read: जीतन राम मांझी बोले- शराबबंदी को इंप्लीमेंट करने वाले कर रहे गड़बड़, LPG क्राइसिस पर भी दिया बयान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन