जीतन राम मांझी बोले- शराबबंदी को इंप्लीमेंट करने वाले कर रहे गड़बड़, LPG क्राइसिस पर भी दिया बयान
जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री
Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी कानून और LPG क्राइसिस पर बयान दिया. जीतन राम मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी को उचित बताया. इसके साथ ही LPG क्राइसिस पर कहा कि बिहार में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है.
Jitan Ram Manjhi: ‘हम नीतीश कुमार जी का धन्यवाद देते हैं कि हमारे कहने पर उन्होंने तीन बार समीक्षा किया है. शराबबंदी एकदम ठीक है, यह होना चाहिए.’ यह बयान रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया के सवाल पर दिया. इससे पहले भी शराबबंदी को उन्होंने उचित बताया था. लेकिन जीतन राम मांझी लगातार यह भी कहते आए हैं कि इस कानून के इंप्लीमेंटेशन में गड़बड़ी की जा रही है.
मीडिया के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा?
आज फिर मीडिया के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा, हम जीतन राम मांझी वैसे परिवार से हैं जहां हमारे पिताजी शराब बनाते और बेचते थे. लेकिन हम 82 साल के हो गए हैं और आज तक शराब नहीं पीए. तो क्या कोई कानून था? शराबबंदी अच्छा है. लेकिन शराबबंदी को इंप्लीमेंट करने वाले जो लोग हैं, वे गड़बड़ी करते हैं. ऐसे लोग ही सरकार को बदनाम कर रहे हैं. यहां पर टाइट होने की जरूरत है. जहां तक शराबबंदी की बात है तो यह उचित कानून और नियम है.
बिहार में LPG क्राइसिस पर भी दिया बयान
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने LPG क्राइसिस पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, हमारे यहां रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. गांव में जो चालाक लोग हैं वो दो की जगह चार या पांच सिलेंडर लेना चाह रहे हैं. इसके अलावा निर्धारित रेट से ज्यादा रेट में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे इस तरह का बयान दे रहे हैं.
सरकार और जिला प्रशासन का दावा
ईरान-अमेरिका-इजरायल वॉर के बीच देश में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा. बिहार की बात करें तो, एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस गोदामों और एजेंसियों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही. लेकिन सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से सिलेंडर की किल्लत नहीं होने का दावा किया जा रहा है. साथ ही लोगों से पैनिक नहीं होने की भी अपील की जा रही है.
Also Read: मधुबनी जिले में सड़क को चौड़ा करने के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति, कई गांवों को होगा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










