घातक हथियार से महिला के सिर पर वार, हालत गंभीर

घातक हथियार से महिला के सिर पर वार, हालत गंभीर
चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लाधुप पंचायत के पीरदाग गांव में शुक्रवार की दोपहर एक महिला के सिर पर घातक हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल महिला की पहचान शमा परवीन पति इमरान खान के रूप में की गयी है. घटना के बाद घर के बाहर शमा परवीन को गंभीर स्थिति में पड़ा देख बच्चों ने इसकी सूचना नमाज पढ़ने गये अन्य परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ू पहुंचाया. यहां महिला की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल शमा का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में जारी है. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी है. घटना की सूचना के बाद बेतर पिकेट प्रभारी किशोर मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. प्रभारी किशोर मुंडा ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है. उसकी खोपड़ी चार स्थान पर टूटी है. किसी भारी हथियार से उसे मारा गया है. घटना को किसने अंजाम दिया है. इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. घटना को लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म है. ग्रामीण सूत्रों की माने तो इसमें किसी परिजन का ही हाथ है. बताते चले कि शमा परवीन ने 15 वर्ष पूर्व इमरान के साथ निकाह किया था. उसकी 11 वर्ष की एक बेटी भी है. बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




