लातेहार में गांव मे पारंपरिक पूजा-पाठ शुरू कराने को लेकर उपायुक्त को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
latehar news

समाहरणालय पहुंचे ग्रामीण

Latehar News: लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत बरवाटोली पंचायत के रूद गांव में पारंपरिक पूजा-पाठ को फिर से शुरू करने की मांग उठी है. इस मामले में ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लातेहार से चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के बरवाटोली पंचायत के रूद गांव के ग्रामीणों ने पारंपरिक प्राकृतिक पूजा-पाठ को फिर से शुरू कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को दिए अपने आवेदन मे कहा है कि पूर्व काल से सरहुल, कर्मा, होलिका दहन, सावन सप्तमी सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान होता आ रहा था. जिसकी शुरूआत गांव के पाहन द्वारा किया जाता था. आगे कहा है कि पूजा-अर्चना बंद रहने के कारण गांव में बीते तीन महीनों के दौरान कई तरह की मुश्किलें आ चुकी है. 

जमीन को लेकर भी विवाद

पूजा-अनुष्ठानों के संचालन के लिए गांव स्तर पर लगभग 33.47 एकड़ जमीन भी उपलब्ध है, जिसे वर्तमान में पाहन परिवार अपने अधिकार में रखे हुए हैं. आवेदन मे आगे कहा गया है कि पारिवारिक विवाद के कारण मनोज पाहन, निर्मल पाहन, अशोक पाहन, राम सेवक राम, अर्जुन पाहन, सुखदेव पाहन, बासदेव पाहन, जमुना देवी, राजो देवी, सुमित्रा देवी एवं सुमंती देवी द्वारा पूजा-पाठ का निर्वहन नहीं किया जा रहा है. 

ग्रामीणों ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

आवेदन में आगे कहा कि पूजा-अनुष्ठान बंद रहने से गांव में कई अशुभ घटनाएं हो चुकी हैं और भविष्य में भी अनिष्ट की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस दिशा मे पहल करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. मौके पर भगवती देवी, मुरारी महतो, संजय भारती, देवेंद्र महतो, गणेश ठाकुर, विजय साहू, मनोज राव, चरण ठाकुर, अजीत उरांव, संजय उरांव, हरमन तिर्की, विजय उरांव, मालती देवी, सीता देवी, संगीता देवी, तारामणि देवी, प्रिया कुमारी, प्यारी कुमारी, शीला देवी, आशा देवी व पूनम देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola