ePaper

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पहुंचे ग्रामीण

Updated at : 30 Jun 2024 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पहुंचे ग्रामीण

थाना क्षेत्र के कुटुमू पंचायत के हड़प्पड़वा गांव में पांच माह पहले सुवेश राम के 20 वर्षीय पुत्र रवि राम की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

विज्ञापन

बरवाडीह. थाना क्षेत्र के कुटुमू पंचायत के हड़प्पड़वा गांव में पांच माह पहले सुवेश राम के 20 वर्षीय पुत्र रवि राम की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इसे लेकर रविवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जगजीवन राम के नेतृत्व में ग्रामीण थाना पहुंचे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने अपराधी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो बाध्य होकर आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर जिला संगठन सचिव विकास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष शाहिद हुसैन, जय दिलीप राम, पीड़ित के परिजन व ग्रामीण उपस्थित थे. इधर, इस संबंध में बरवाडीह प्रभारी थाना प्रभारी राहुल सिन्हा ने बताया कि मामले का उद्भेदन कर लिया गया है. अभियुक्त फरार है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola