पौधा संरक्षण को लेकर प्रशिक्षण शुरू

प्रखंड के सासंग पंचायत सचिवालय परिसर में फसल सुरक्षा योजना अंतर्गत पौधा संरक्षण को लेकर तीन दिनी पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ.
चंदवा. प्रखंड के सासंग पंचायत सचिवालय परिसर में फसल सुरक्षा योजना अंतर्गत पौधा संरक्षण को लेकर तीन दिनी पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ. बतौर प्रशिक्षक एटीएम जितेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण में किसानों को फसल की सुरक्षा, उसमें आवश्यक कीटनाशी का प्रयोग से हानी समेत अधिक उत्पादन पर प्रशिक्षण दिया. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार पांडेय ने किसानों को कई जानकारी दी. उन्होंने किसानों को कीटों व रोगों से पौधे के बचाव के लिए सुरक्षित और गुणवत्ता वाले कीटनाशकों का इस्तेमाल करने, पौधों के संगरोध के उपाय, नये उच्च उपज वाले पौधों की शुरुआत, पौधों के संरक्षण के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, पौध संरक्षण, रसायन, बायो पेस्टिसाइड, फेरोमोन ट्रैप, लाइट ट्रैप, बीज उपचार, खरपतवार और दीमक नियंत्रण समेत कई बिंदुओं पर जानकारी दी. मौके पर जनसेवक लव कुमार पासवान, कृषक मित्र सकल गंझू, सहदेव उरांव, पंकज यादव समेत, सासंग, बारी, बनहरदी व चेटर गांव के दर्जनों किसान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




