स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफल होने के लिए सेवा को हमेशा सर्वोच्च रखें : इंद्रजीत भारती

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफल होने के लिए सेवा को हमेशा सर्वोच्च रखें : इंद्रजीत भारती

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफल होने के लिए सेवा को हमेशा सर्वोच्च रखें : इंद्रजीत भारती

विज्ञापन

चंदवा╖़ अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर (हुटाप,चंदवा) में कार्यक्रम आयोजित कर एएनएम व बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. एएनएम के लिए सत्र 2023-2025 तथा बीएससी नर्सिंग के लिए सत्र 2021-2025 के सभी छात्र-छात्राओं के भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल) का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविराम स्वयं सेवी संस्था के सचिव इंद्रजीत भारती मौजूद थे. दीप प्रज्जवलित कर उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत की. एएनएम व बीएससी नर्सिंग के सभी पास आउट विद्यार्थियों को उन्होंने सम्मानित किया. छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामना दी. सचिव श्री भारती ने कहा कि आज आपके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है. यहां से आप नयी पारी की शुरुआत करेंगे. पढ़ाई के अलावे यहां सिखाया गया अनुशासन व शिक्षा के मूल्यों को आप अपने जीवन में उतारें. कठिन परिश्रम व निरंतर सीखने की आदत हमेशा रखें, तभी जीवन में सफल हो सकते हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में सफल होने के लिए सेवा को हमेशा सर्वोच्च रखें. कॉलेज की प्राचार्य अनमोल शिल्पी एक्का ने कहा कि मानवता व सेवा के महत्व को जानकार अपने पेशे में समर्पण के साथ काम करें. यह कोर्स पूरा करने के बाद अब आप समाज की सेवा के लिए तैयार हैं. इस दौरान एएनएम व नर्सिंग के जूनियर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. नृत्य, गायन, नाटक व हास्य कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया. इस दौरान स्नेहा, एलिन, बुलबुल, प्रशांत, रेशमा समेत अन्य विद्यार्थी व कॉलेज के शिक्षकगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola